☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

देवी राधिका आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

देवी राधिका आरती

आरति श्रीवृषभानुलली की देवी राधिका की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती देवी राधा से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

॥ देवी राधिका आरती ॥

आरति श्रीवृषभानुलली की।सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥

भयभन्जिनि भव-सागर-तारिणि,पाप-ताप-कलि-कल्मष-हारिणि,

दिव्यधाम गोलोक-विहारिणि,जनपालिनि जगजननि भली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की।

सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥

अखिल विश्व-आनन्द-विधायिनि,मंगलमयी सुमंगलदायिनि,

नन्दनन्दन-पदप्रेम प्रदायिनि,अमिय-राग-रस रंग-रली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की।

सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥

नित्यानन्दमयी आह्लादिनि,आनन्दघन-आनन्द-प्रसाधिनि,

रसमयि, रसमय-मन-उन्मादिनि,सरस कमलिनी कृष्ण-अली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की।

सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥

नित्य निकुन्जेश्वरि राजेश्वरि,परम प्रेमरूपा परमेश्वरि,

गोपिगणाश्रयि गोपिजनेश्वरि,विमल विचित्र भाव-अवली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की।

सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation