☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

बटुक भैरव आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

श्री बटुक भैरव आरती

जय भैरव देवा भगवान बटुक भैरव की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती भगवान बटुक भैरव से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

X

॥ श्री भैरव आरती ॥

जय भैरव देवा प्रभुजय भैरव देवा,

सुर नर मुनि सबकरते प्रभु तुम्हरी सेवा॥

ऊँ जय भैरव देवा...॥

तुम पाप उद्धारकदु:ख सिन्धु तारक,

भक्तों के सुखकारकभीषण वपु धारक॥

ऊँ जय भैरव देवा...॥

वाहन श्वान विराजतकर त्रिशूल धारी,

महिमा अमित तुम्हारीजय जय भयहारी॥

ऊँ जय भैरव देवा...॥

तुम बिन शिव सेवासफल नहीं होवे,

चतुर्वतिका दीपकदर्शन दुःख खोवे॥

ऊँ जय भैरव देवा...॥

तेल चटकि दधि मिश्रितभाषावलि तेरी,

कृपा कीजिये भैरवकरिये नहिं देरी॥

ऊँ जय भैरव देवा...॥

पाँवों घूंघरू बाजतडमरू डमकावत,

बटुकनाथ बन बालकजन मन हरषावत॥

ऊँ जय भैरव देवा...॥

बटुकनाथ की आरतीजो कोई जन गावे,

कहे धरणीधर वह नरमन वांछित फल पावे॥

ऊँ जय भैरव देवा...॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation