☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

नर्मदा माता आरती - हिन्दी गीतिकाव्य और वीडियो गीत

DeepakDeepak

नर्मदा माता की आरती

ॐ जय जगदानन्दी माँ नर्मदा की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती नर्मदा माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

॥ श्री नर्मदा माता जी की आरती ॥

ॐ जय जगदानन्दी,मैया जय आनंद कन्दी।

ब्रह्मा हरिहर शंकर रेवा,शिव हरि शंकर रुद्री पालन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी नारद शारद तुम वरदायक,अभिनव पदचण्डी।

सुर नर मुनि जन सेवत,सुर नर मुनि शारद पदवन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी धूमक वाहन राजत,वीणा वादयन्ती।

झूमकत झूमकत झूमकत,झननन झननन रमती राजन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी बाजत ताल मृदंगा,सुरमण्डल रमती।

तोड़ीतान तोड़ीतान तोड़ीतान,तुरड़ड़ तुरड़ड़ तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी सकल भुवन पर आप विराजत,निशदिन आनन्दी।

गावत गंगा शंकर, सेवत रेवाशंकर तुम भव मेटन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

मैया जी को कंचन थाल विराजत,अगर कपूर बाती।

अमरकंठ में विराजत,घाटन घाट कोटी रतन जोती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

मैया जी की आरती निशदिन पढ़ि गावें,हो रेवा जुग जुग नर गावें।

भजत शिवानंद स्वामी,जपत हरि मन वांछित फल पावें॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation