☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

वैष्णो माता आरती | ॐ जय वैष्णवी माता - हिन्दी गीतिकाव्य

DeepakDeepak

वैष्णोदेवी जी की आरती

ॐ जय वैष्णवी माता माँ वैष्णो की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती वैष्णो माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

॥ आरती श्री वैष्णो देवी ॥

जय वैष्णवी माता,मैया जय वैष्णवी माता।

हाथ जोड़ तेरे आगे,आरती मैं गाता॥

शीश पे छत्र विराजे,मूरतिया प्यारी।

गंगा बहती चरनन,ज्योति जगे न्यारी॥

ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे,शंकर ध्यान धरे।

सेवक चंवर डुलावत,नारद नृत्य करे॥

सुन्दर गुफा तुम्हारी,मन को अति भावे।

बार-बार देखन को,ऐ माँ मन चावे॥

भवन पे झण्डे झूलें,घंटा ध्वनि बाजे।

ऊँचा पर्वत तेरा,माता प्रिय लागे॥

पान सुपारी ध्वजा नारियल,भेंट पुष्प मेवा।

दास खड़े चरणों में,दर्शन दो देवा॥

जो जन निश्चय करके,द्वार तेरे आवे।

उसकी इच्छा पूरण,माता हो जावे॥

इतनी स्तुति निश-दिन,जो नर भी गावे।

कहते सेवक ध्यानू,सुख सम्पत्ति पावे॥

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation