☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

कुम्भ वार्षिक राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप

DeepakDeepak

कुम्भ राशिफल

Kumbha Rashi

कुम्भ राशिफल

2023

कुम्भ राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप

Kumbha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। अचानक बीमार होने के योग बन रहे हैं। वर्ष की शुरुआत सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं रहेगी। दाँतों में दर्द होने की सम्भावना बन रही है। भोजन में वसा और प्रोटीन ज्यादा होने के कारण आपको समस्या होगी। शनि आपकी राशि में स्थित रहेगा। यदि आपको कोई पुरानी चोट लगी हुई हो तो वह ठीक हो जायेगी। गुरु आपके दूसरे भाव में स्थित रहेंगे जिसके कारण आपको दवाइयों पर धन खर्च होगा। मई महीने के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जुलाई से सितम्बर के बीच किसी दुर्घटना को लेकर सर्जरी भी हो सकती है।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। आप दूसरों की मदद करने का भी भरसक प्रयास करेंगे। लौहपाद का शनि आपको बड़े निवेश में सावधानी रखने के संकेत दे रहा है। कानूनी मामलों और वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। गुरु के दूसरे भाव में होने से आपको कानूनी मामलों पर भी धन खर्च करना पड़ेगा। भावुकता में आकर किसी को बड़ी धन राशि उधार में न दें। वर्ष मध्य में वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अक्टूबर महीने में आप किसी जरूरी काम को लेकर लोन लेंगे।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: परिवार के लोग आपसे काफी ज्यादा अपेक्षा रखेंगे जिसके कारण आपके ऊपर थोड़ा दबाव रहेगा। लेकिन फिर भी आप परिवार पर काफी ध्यान देंगे। आपकी सामाजिक छवि में सुधार होगा। मई महीने के बाद आपको घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। सम्पत्ति के मामलों को लेकर भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। नये लोगों पर आँख-मूंदकर विश्वास न करें। जुलाई से सितम्बर तक का समय आपके लिये काफी नकारात्मक हो सकता है।

प्रणय जीवन: शनि, गुरु और राहु की दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव में पड़ेगी। जिसके कारण इस वर्ष वैवाहिक जीवन सामान्य ही रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक लगी ही रहेगी। यात्राओं के दौरान अविवाहित लोगों को हमसफर मिल सकते हैं। मई के बाद प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक सम्बन्धों में परिणित कर सकते हैं। जिन लोगों का वैवाहिक जीवन खराब चल रहा है उन्हें जनवरी से अप्रैल के बीच थोड़ी सावधानी रहनी चाहिये। अपनी वाणी में अहंकार भाव न आने दें। इससे आपके प्रेम सम्बन्ध भी प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन आप प्रेमी जन का साथ अवश्य देंगे। अन्तिम तिमाही में वैवाहिक जीवन की बाधाओं का निवारण होगा।

शिक्षा और करियर: शिक्षा और करियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिये काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लम्बे समय से अटके हुये प्रमोशन के मामलों के लिये जनवरी से अप्रैल तक का समय बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप कोई बड़ा व्यापार करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जुलाई से सितम्बर के बीच में कोई नया काम न करें। आपको इस वर्ष लालच से बचना चाहिये। पत्रकारिता और IT क्षेत्र की शिक्षा में शानदार लाभ और करियर के बेहतरीन विकल्प प्राप्त होंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेगा।

समाधान: प्रत्येक सोमवार को शिव जी के मन्दिर में जाकर उन्हें नारियल अर्पित करें और दूध से अभिषेक करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation